लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सात युवको के डूबने की घटना पर मुख्यमंत्री ने दुःख किया व्यक्त, लोगो से किया यह आग्रह

PRIYANKA THAKUR | 2 अगस्त 2022 at 12:20 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में सोमवार को दर्दनाक घटना पेश आई। यहाँ गोबिंद सागर झील में डूबने से सात युवकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद जिला प्रशासन ने अंदरौली में गोबिंद सागर झील के किनारे जाने पर आगामी आदेश तक पाबंदी लगा दी है। साथ ही गोबिंद सागर झील किनारे चिन्हित जगहों पर पुलिस की तैनाती होगी।

आज जारी आदेशों के अनुसार अंदरौली में गोबिंद सागर झील में उतरने व किनारों पर जाने की पूरी तरह मनाही रहेगी। ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू माने जाएंगे। वही, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भी ऊना जिले के अन्दरोली में गोबिंद सागर झील में सात युवको के डूबने की घटना पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मुख्यमंत्री ने इस दौरान सभी प्रदेशवासियों से मानसून सीजन के दौरान नदी नालो के समीप न जाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर है। ऐसे में अपनी अनमोल जिंन्दगी को जोखिम में न डाले।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]