HNN / धर्मशाला
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री, सरवीण चौधरी ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के दुल्ली में 1 लाख 20 हजार रुपए की लागत से निर्मित महिला मण्डल भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा इस बजट में बिना आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन के लिए आयु सीमा 70 से घटाकर 60 वर्ष की गई है।
वर्तमान कार्यकाल में बिना आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा 80 से घटाकर 60 वर्ष की गई है। 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को अपै्रल, 2022 से 1700 रुपए मासिक वृद्धावस्था पेंशन प्रदान की जाएगी। उन्होंने गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों की लड़कियों के विवाह के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री शगुन योजना एक अप्रैल 2021 से लागू की है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इस योजना के अन्तर्गत 31000 रुपए की सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि भलेड से दुल्ली चमियारा सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है जिसपर 5.11 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे है। 25 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले उप स्वास्थ्य केन्द्र भलेड़ का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र सल्ली का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है जिसपर 25 लाख रुपए की धनराशि व्यय की गई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





