लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, जानिए कब शुरू होगा ग्रहण और कितने समय तक रहेगा प्रभाव

PRIYANKA THAKUR | 4 दिसंबर 2021 at 10:11 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / नाहन

अब से कुछ ही देर बाद साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण शुरू हो जाएगा। ग्रहण करीब सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगा। पंचांग गणना के अनुसार यह ग्रहण अगहन महीने की अमावस्या तिथि पर है। इसके पहले 10 जून 2021 को पहला सूर्य ग्रहण लगा था। यह आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा। इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। ग्रहण वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में लग रहा है।

ग्रहण के दौरान सूर्य देव वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में भ्रमण पर रहेंगे। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। खगोल शास्त्र के अनुसार जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी तीनों एक सीध में आ जाते हैं तब कुछ देर लिए सूर्य की रोशनी पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती है और अंधेरा छा जाता है। इस घटना को ही पूर्ण सूर्य ग्रहण कहते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]