पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की रविवार को सरेआम हत्या कर दी गई। वहीं मूसेवाला की मौत के बाद परिजन उनका पोस्टमार्टम न करवाने पर अड़ गए हैं। परिजनों ने गायक के समर्थकों के साथ जाम लगा दिया है। वहीं इस मामले में सियासत भी गरमा गई है।
उधर, मूसेवाला की हत्या के बाद सूबे में आक्रोश की आशंका के चलते मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाबियों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस हमले को जिसने भी अंजाम दिया है, उसे बख्शा नहीं जाएगा। नौजवान गायक की हत्या का उन्हें दुख है।
सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या करने के मामले में पुलिस के मुताबिक 30 राउंड फायर किए गए। हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य लक्की ने ली है। सिद्धू मूसेवाला के पिता चमकौर साहिब ने अपने बेटे की हत्या की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से करवाने की मांग की है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





