लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सिरमौर में इतने अगस्त को लगने जा रही राष्ट्रीय लोक अदालत, आम जनता से….

PRIYANKA THAKUR | 1 अगस्त 2022 at 2:38 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / नाहन

जिला सिरमौर में 13 अगस्त, 2022 को जिला न्यायालय व अधीनस्थ न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरमौर आर.के. चौधरी एवं सचिव माधवी सिंह ने दी।

आर.के. चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, शिमला के निर्देश पर हिमाचल प्रदेश के सभी जिला न्यायालय व अधीनस्थ न्यायालय में 13 अगस्त को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में वैवाहिक मामले, मोटर दुर्घटना दावा, बैंक चैक बाउंस के मामले, श्रम कानून, बैंक लोन, बिजली व पानी बिल भुगतान के मामले, राजस्व मामले, भूमि अधिग्रहण एवं समाधेय अपराध समेत कई अन्य प्रकार के मामलों का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दिन जिला न्यायालय सिरमौर स्थित नाहन, न्यायालय परिसर पांवटा साहिब, राजगढ़ एवं शिलाई में भी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर ने आम जनता से अनुरोध किया है कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करें एवं किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरमौर के हेल्पलाइन नंबर 01702-224749 पर संपर्क करें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]