लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सिरमौर में करियर अकादमी के विद्यार्थियों ने सबसे ज्यादा 131 लैपटॉप किए हासिल

PRIYANKA THAKUR | 9 जून 2022 at 4:17 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / नाहन

हर वर्ष की तरह इस बार भी करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मेधावी बच्चों ने 131 लैपटॉप हासिल किए हैं। वर्ष 2018-2019 के लिए दसवीं कक्षा में 24 तथा 12वीं कक्षा में 57 बच्चों ने लैपटॉप हासिल किए। इसी तरह वर्ष 2019-20 में दसवीं कक्षा से 24 तथा 12वीं कक्षा से 26 विद्यार्थियों ने लैपटॉप प्राप्त किए।

करियर अकादमी स्कूल सिरमौर जिले का पहला ऐसा स्कूल है जिसने एक बार फिर से मेरिट के आधार पर लैपटॉप हासिल करने में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इससे पूरे स्कूल में तथा स्टाफ, अभिभावकों में खुशी की लहर है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर अकादमी के चेयरमैन एसएस राठी, डायरेक्टर मनोज राठी व ललित राठी तथा प्रधानाचार्य विजय चौहान ने बच्चों को हार्दिक बधाई दी है तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]