लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सिरमौर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 10944 परिवार लाभान्वित

SAPNA THAKUR | 29 मई 2022 at 2:14 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले 10944 परिवारों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाए गए हैं। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत नाहन विधानसभा क्षेत्र के 2237 परिवारों को कनेक्शन उपलब्ध करवाया गया है जबकि पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के 728, पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के 2805, शिलाई विधानसभा क्षेत्र के 2471 और रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के 2703 परिवारों को इस योजना का सीधा लाभ मिला है।

उपायुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले नागरिकों को गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाया जाता है, जिसके तहत जिला सिरमौर में भी बड़ी संख्या में परिवार लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत 1600 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है और चूल्हा खरीदने के लिए तथा पहली बार एलपीजी सिलेंडर भरने में आने वाले खर्च को चुकाने के लिए भी ईएमआई की सुविधा भी प्रदान करवाई जाती है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

राम कुमार गौतम ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य भारत में अशु़द्ध ईधन को छोड़कर स्वच्छ एलपीजी ईधन को बढ़ावा देना तथा पर्यावरण को दूषित होने से बचाना है। पहले इन परिवारों की महिलाओं को लकड़ी एकत्र करके चूल्हा जलाकर खाना पकाना पड़ता था। धुएं से महिलाओं तथा बच्चों के स्वास्थ्य को भी हानि होती है, जिसके मद्देनजर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत मिलने वाली एलपीजी गैस के इस्तेमाल से महिलाओं और बच्चों को स्वास्थ्य लाभ भी मिला है।

उपायुक्त ने बताया कि सिरमौर सहित हिमाचल में इस योजना के अंतर्गत लगभग 1 लाख 36000 परिवारों को गैस कनेक्शन मिला है जिसके लिए 21 करोड़ 86 लाखों रुपए सरकार द्वारा व्यय किए गए है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक महिला होनी चाहिए व उसकी 18 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए। इस योजना के तहत आवेदक गरीबी रेखा से नीचे होनी चाहिए। आवेदक का बैंक में खाता होना चाहिए और आवेदक के पास पहले से एलपीजी कनेक्शन नहीं होना चाहिए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]