लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सिविल सेवा परीक्षा में लड़कियों का रहा दबदबा, श्रुति शर्मा ने किया टॉप

PRIYANKA THAKUR | 30 मई 2022 at 2:57 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सोमवार को सिविल सेवा फाइनल परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। वही , इस बार आये नतीजों में लड़कियों का दबदबा रहा, श्रुति शर्मा ने टॉप किया है। जी हां, पहले स्थान पर जहां श्रुति शर्मा रही तो वही दूसरे नंबर पर अंकिता अग्रवाल आई हैं।

इसके बाद, गामिनी सिंगला को तीसरी रैंक मिली है, चौथे नंबर पर ऐश्वर्या वर्मा रही। यूपीएससी की परीक्षा में हर साल लाखों स्टूडेंट्स हिस्सा लेते हैं, जिनमें से कुछ ही उम्मीदवारों को सफलता हासिल होती है। यह सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। आयोग ने पांच अप्रैल से 26 मई के बीच में इंटरव्यू लिया था।

पीएम मोदी ने दी बधाई

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पीएम मोदी ने सभी को बधाई है, जिन्होंने सिविल सेवा परीक्षा, 2021 को पास किया है। उन्होंने कहा कि इन युवाओं को मेरी शुभकामनाएं जो भारत की विकास यात्रा के एक महत्वपूर्ण समय में अपने प्रशासनिक करियर की शुरुआत कर रहे हैं, जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं।

उम्मीदवार परिणाम चेक करने के लिए यहां क्लिक करें-

सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। अब होम पेज पर दिखाई दे रहे सिविल सेवा 2021 से जुड़े परिणाम के लिंक पर क्लिक करें। अब आपके सामने परिणाम एक पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]