लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सीआईडी टीम के हाथ लगी बड़ी सफलता, चरस की खेप के साथ दबोचा व्यक्ति

PRIYANKA THAKUR | 28 नवंबर 2021 at 1:57 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / कांगड़ा

जिला कांगड़ा की सीआईडी टीम ने एक व्यक्ति से नशे की खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान अनिल कुमार निवासी नूरपुर कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने नशे की खेप को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। सीआईडी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्यवाही को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार सीआईडी ने बलून चौक में नाका लगाया और इस दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से 415 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट 20, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक डॉ खुशहाल शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस की यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]