HNN/ पांवटा
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पांवटा साहिब गुरुद्वारे में मंगलवार को शीश नवाया। इतना ही नहीं वह राधा कृष्ण हनुमान यमुना मंदिर में भी माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ प्रदेश ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, प्रदेश खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, डीसी सिरमौर आरके गौतम, एसडीएम विवेक महाजन, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पांवटा साहिब के उपप्रधान जत्थेदार हरभजन सिंह मौजूद रहे।
जानकारी अनुसार मंगलवार को सीएम जयराम ठाकुर उत्तराखंड चुनाव प्रचार में रवाना होने से पहले पांवटा साहिब के गुरुद्वारे में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने यहां माथा टेका और सुख समृद्धि विकास के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पवित्र भूमि पांवटा साहिब का धार्मिक मानचित्र पर विशेष महत्व है, उनकी सरकार धार्मिक और औद्योगिक क्षेत्रों को रेल लाइन से जोड़े जाने के लिए व्यापक प्रयास कर रही है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





