लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सीएम मान का ऐलान -सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस की जांच करेंगे हाईकोर्ट के सिटिंग जज

PRIYANKA THAKUR | 30 मई 2022 at 1:32 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जांच को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने हाईकोर्ट के सिटिंग जज से हत्या की जांच करवाने का ऐलान किया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने मूसेवाला की सुरक्षा में कटौती करने के मामले में डीजीपी से स्पष्टीकरण भी मांगा है।

डीजीपी ने कहा कि मैं  मूसेवाला के कत्ल की सख्त शब्दों में निंदा करता हूं। दोषियों को जल्द गिरफ्तार करके परिवार को न्याय दिलाया जाएगा। मैंने कभी मूसेवाला को गैंगस्टर नहीं कहा। सोशल मीडिया पर कल से लगातार इस तरह के दावे किए जा रहे हैं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस कत्ल की जिम्मेदारी ली है। जांच में कत्ल के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में उनके पिता बलकौर सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर एक पत्र लिखकर मामले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से करवाने की मांग की थी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि पंजाब सरकार पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से अनुरोध करेगी कि मामले की जांच उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश से कराएं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]