लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सीसीटीवी कैमरे की तार काटकर बैंक में चोरों ने लगाई सेंध

PRIYANKA THAKUR | 29 दिसंबर 2021 at 12:18 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

बैंक के कैश लॉकर को खोलने में रहे नाकाम तो की तोड़फोड़

HNN / चंबा

जिला चंबा के भंजराडू स्थित स्टेट कोऑपरेटिव बैंक में चोरों ने सेंधमारी की। लेकिन सेंधमारी करने में चोर अपने मंसूबे पर कामयाब नहीं हो पाए। वहीं पुलिस ने अधिकारियों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जानकारी के अनुसार चोरों ने पहले सीसीटीवी कैमरे के तार काटे और उसके बाद बैंक में प्रवेश किया। बैंक में प्रवेश करने के बाद उन्होंने बैंक के कैश लॉकर को खोलने का प्रयास किया लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए। इसके बाद शातिरों ने बैंक में तोड़फोड़ की और खाली हाथ बाहर लौट आए। सुबह जब कर्मचारी बैंक पहुंचे तो तब उन्हें घटना का पता चला और उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

वही बैंक के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जब पुलिस ने जांच की तो उन्होंने देखा कि मुंह पर कपड़ा बांधकर कुछ लोगों ने बैंक में प्रवेश किया था। उधर पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि पुलिस बैंक में सेंधमारी करने वालों को पकड़ने में जुटी हुई है जिन्हें जल्द ही पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]