HNN/ शिमला
एचआरटीसी शिमला के लोकल यूनिट ढली में तैनात क्षेत्रीय प्रबंधक पर कार्यवाही की गाज गिर गई है। जी हां, ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर प्रबंध निदेशक ने क्षेत्रीय प्रबंधक को निलंबित कर दिया है। बड़ी बात तो यह है कि 2 दिन बाद ही वह सेवानिवृत्त होने थे परंतु इससे पहले ही उन्हें निलंबन के आदेश जारी कर दिए गए।
बताया जा रहा है कि हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस के शीशे टूटे हुए थे। जिसके बाद प्रबंध निदेशक ने इन शीशों को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के आदेश दिए। बावजूद इसके बस पर शीशे न लगाकर उस पर एलुमिनियम की शीट लगाकर बस को शिमला से मनाली रूट पर भेज दिया गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इस बात की भनक जैसे ही प्रबंध निदेशक को लगी तो उन्होंने तुरंत कार्यवाही करते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक को सस्पेंड कर दिया। 31 मार्च को क्षेत्रीय प्रबंधक रिटायर होने जा रहे थे और इससे पहले ही उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





