प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की ‘प्रोफाइल’ तस्वीर को बदल लिया है और डीपी पर तिरंगा लगा लिया है। दरअसल, आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 91वें संस्करण में देशवासियों से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उल्लेख किया था और लोगों से दो से 15 अगस्त के बीच अपने सोशल मीडिया अकाउंट की ‘प्रोफाइल’ तस्वीर के रूप में तिरंगा को लगाने का आह्वान किया था।
वहीं आज दो अगस्त को पीएम ने तिरंगा को अपनी ‘प्रोफाइल’ तस्वीर के तौर पर लगाया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी डीपी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को मजबूती देने के लिए बदली है। फेसबुक पर डीपी बदलते हुए मोदी ने लिखा,’आज 2 अगस्त का दिन विशेष है। ऐसे समय में जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, हमारा देश #HarGharTiranga जैसे सामूहिक आंदोलन के लिए तैयार है। मैंने अपने सोशल मीडिया पेजों पर डीपी बदल दी है और आप सभी से भी ऐसा करने का आग्रह करता हूं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





