लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सोशल मीडिया पर बयानबाजी बंद करें पुलिस कर्मी, नहीं तो होगी कार्यवाही – सीएम

SAPNA THAKUR | 2 दिसंबर 2021 at 7:14 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

जेसीसी की बैठक के बाद शुरू हुए पुलिस कांस्टेबलों के आंदोलन पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का एक बार फिर से बयान सामने आया है। बता दें कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जहां बीते कल पुलिस कांस्टेबलों की संशोधित पे बैंड की मांग पर रास्ता निकालने की बात कही थी तो वहीं दूसरी तरफ आज फिर से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पत्रकारों से रूबरू हुए।

संशोधित पे बैंड आठ की बजाय दो साल में देने की मांग पर अड़े साल 2015 के कांस्टेबलों पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कार्यवाही करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि कर्मियों द्वारा रविवार को उठाई गई मांग पर सरकार विचार कर उचित कदम उठाने के लिए काम कर रही है। अगर पुलिस कर्मी अनुशासनहीनता करेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सीएम ने कहा कि कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ बयानबाजी की जा रही है। ऐसे में उन्होंने डीजीपी संजय कुंडू को निर्देश दिए हैं कि मेस में बहिष्कार और सोशल मीडिया पर पुलिस कर्मियों की बयानबाजी न होना सुनिश्चित करें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]