HNN / शिमला
हिमाचल प्रदेश में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में 3 फरवरी से 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी रोजाना स्कूल आएंगे। ऐसे में शिक्षा विभाग ने स्कूलों में कोविड-19 से बचाव के लिए एसओपी जारी की है। एसओपी के तहत बच्चों को 50 फ़ीसदी क्षमता के साथ एक कक्षा में बिठाया जाएगा, बाकी बच्चों को दूसरे कमरे में बिठाया जाएगा।
प्रार्थना सभा और खेलकूद सहित अन्य गतिविधियों पर रोक रहेगी। इतना ही नहीं कक्षा में एक बेंच पर केवल एक ही विद्यार्थी को बिठाया जाएगा। शिक्षकों और विद्यार्थियों का मास्क पहनना अनिवार्य होगा। बच्चों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही स्कूल में प्रवेश दिया जाएगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





