लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

स्कॉर्पियो से 41.38 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

SAPNA THAKUR | 30 नवंबर 2021 at 10:24 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नालागढ़ 

जिला पुलिस बीबीएन के माईनिंग एंड डिटेक्टिव सैल दभोटा ने नवांग्राम टोल बैरियर के समीप नाकाबंदी कर एक स्कॉर्पियो से 41.38 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार माईनिंग एंड डिटेक्टिव सैल दभोटा की टीम को स्कॉर्पियो में चिट्टे की सूचना मिली थी।

जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई अमल में लाते हुए नवाग्राम टोल बैरियर के समीप नाकाबंदी की। टीम ने स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर (एचपी-12एच-1142) को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान पुलिस को 41.38 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पुलिस ने आरोपी हरप्रीत सिंह पुत्र स्वर्गीय गुरदेव सिंह निवासी गजपर बेला, डाकघर कोटला पावर हाऊस, तहसील आदंनपुर, जिला रोपड़ व रविंद्र कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी गांव व डाकघर खिल्लियां, तहसील नालागढ़ को गिरफ्तार कर लिया।

उधर, डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने चिट्टे की खेप व स्कॉर्पियो गाड़ी को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]