HNN/ बिलासपुर
उपमंडल बंगाणा के मुच्छाली गांव में शातिर घर से हजारों की नकदी सहित सोने के आभूषण उड़ा ले गए। सुदर्शना देवी पत्नी जगदीश चंद निवासी गांव मुच्छाली बंगाणा ने अपने घर में हुई चोरी की इस वारदात की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और आरोपियों की धरपकड़ के लिए कार्यवाही तेज कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुच्छाली गांव में शातिर सुदर्शना देवी के घर में आ घुसे।
घर पर परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था जिसके चलते चोरों ने खिड़की की ग्रिल उखाड़ी और उसके बाद घर के अंदर घुस गए। चोरों ने घर के अंदर से अलमारी में रखी 15 हजार की नकदी सहित 30 तोले सोने के आभूषण चुरा लिए। वही परिवार के सदस्य जब घर पहुंचे तो देखा कि खिड़की की ग्रिल उखड़ी हुई थी। जिसके बाद वह अंदर गए तो देखा कि सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था और सोने के आभूषण सहित नकदी भी गायब थी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उधर, डीएसपी मुख्यालय कुलविंद्र सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया था। उन्होंने कहा कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने कार्यवाही तेज कर दी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





