लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल की दिव्यांग बेटी को चंडीगढ़ में सड़क किनारे बितानी पड़ी रात

PRIYANKA THAKUR | 28 नवंबर 2021 at 4:34 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

पुनर्वास केंद्र से निकाला बाहर, रीड की हड्डी की….

HNN / शिमला

सालों से बिस्तर पर पड़ी हिमाचल की बेटी शिखा शर्मा को चंडीगढ़ में खुले आसमान के नीचे सड़क किनारे रात बितानी पड़ी। बता दें कि रीड की हड्डी की गंभीर बीमारी के कारण चलने फिरने में असमर्थ सुजानपुर की शिखा को चंडीगढ़ के एक पुनर्वास केंद्र से बाहर निकाल दिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जब दिव्यांग शिखा का सड़क किनारे चल रहे लोगों ने वीडियो बनाया और इंटरनेट पर अपलोड किया तो शिखा की सहेलियां सड़क किनारे पहुंची और उसे दूसरे पुनर्वास केंद्र में भर्ती करवाया। बता दें कि सिरमौर की एक संस्था शिखा शर्मा को हिमाचल आइकन अवार्ड से सम्मानित भी कर चुकी है।

इतना ही नहीं देश भर के विभिन्न पत्रिकाओं और समाचार पत्रों में शिखा के लेख भी प्रकाशित होते हैं। शिखा की माता का 2018 में निधन हो चुका है। शिखा 1 साल से चंडीगढ़ में इलाज करवा रही है। लेकिन वीरवार को जिस पुनर्वास केंद्र में वह भर्ती थी वहां से उसे निकाल दिया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]