लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल के इस जिला में फिर बदला स्कूलों का समय, डीसी ने जारी किए निर्देश

PRIYANKA THAKUR | 19 जून 2022 at 10:47 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / काँगड़ा

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के स्कूल अब पहले की समय सारणी के अनुसार खोले जाएंगे। अब पुन: सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक स्कूल खुलेंगे। उपायुक्त कांगड़ा डा निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिला में अब स्कूलों के खुलने और छुट्टी होने की समय सारिणी पहले की तरह ही रहेगी।

इस बाबत 19 मई को जारी निर्देशों को निरस्त कर दिया गया है, जिसमें भारी गर्मी और लू के चलते स्कूलों को प्रातः 7:45 पर खोलने तथा दोपहर एक बजे छुट्टी के आदेश दिए गए थे। उन्होंने कहा कि प्री मानसून तथा गर्मी में कमी होने के चलते अब स्कूलों को अब पहले की ही समय सारिणी के अनुसार खोला जा सकता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]