लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल के इस स्कूल में कोरोना का विस्फोट, एक साथ इतने बच्चे आए पॉजिटिव

PRIYANKA THAKUR | 28 दिसंबर 2021 at 8:24 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर कोरोना ने अपना कहर मचाना शुरू कर दिया है। बता दे कि जिला बिलासपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भाखड़ा के 9 विद्यार्थियों समेत 4 स्टाफ के सदस्य संक्रमित पाए गए हैं। बच्चों के पॉजिटिव आने से जहां स्कूल में हड़कंप मचा हुआ है तो वहीं इनके परिजन भी सहम गए हैं। हालांकि विद्यार्थियों समेत स्टाफ के सदस्यों को होम आइसोलेट कर दिया गया है।

वहीं आगामी 48 घंटों के लिए स्कूल को भी बंद कर दिया है। पॉजिटिव पाए गए बच्चों व स्टाफ के संपर्क में आने वाले अन्य विद्यार्थियों और स्टाफ के सैंपल स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए जा रहे हैं। उधर, एसडीएम स्वारघाट राजकुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि पॉजिटिव पाए गए विद्यार्थियों समेत स्टाफ को होम आइसोलेट कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब स्कूल को सैनिटाइज करने के बाद ही खोला जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]