HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के कॉलेजों में जल्द ही विद्यार्थियों के दाखिले शुरू हो जाएंगे जिससे एक बार फिर रौनक लौट आएगी। यह दाखिले प्रदेश के सभी डिग्री और संस्कृत कॉलेजों में होने जा रहे हैं। बता दें कि 10 जुलाई से कॉलेजों में छात्रों के दाखिले शुरू होंगे। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 जुलाई तक कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए दाखिला फॉर्म जमा होंगे।
उसके बाद 21 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। मेरिट सूची जारी होने के बाद 22 से 25 जुलाई तक फीस जमा होगी। वहीं 26 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। इनकी फीस दो दिन 27 और 28 जुलाई को जारी होगी। 29 और 30 जुलाई को फर्स्ट ईयर के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन सत्र होगा। शिक्षा निदेशक ने बताया कि कॉलेजों में पहली अगस्त से 21 अक्तूबर तक 82 दिन तक कक्षाएं लगेंगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





