लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल के छह जिलों में बारिश-अंधड़ की चेतावनी, पहाड़ों पर होगी बर्फबारी….

SAPNA THAKUR | 29 नवंबर 2021 at 2:36 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम करवट बदलने वाला है। इस दौरान पहाड़ों पर जहां बर्फबारी होगी तो वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के 6 जिलों में बारिश के साथ अंधड़ की चेतावनी जारी कर दी गई है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है तथा लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार दिसंबर से प्रदेश में मौसम के तेवर बदलेंगे। इस दौरान दो और तीन दिसंबर को पहाड़ों पर बर्फबारी तथा छह जिलों कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर में बारिश के साथ आंधी चलेगी। वहीँ, बारिश-बर्फबारी होने से प्रदेश में और अधिक ठंड बढ़ेगी जिससे लोगों को सुखी ठंड से राहत मिलेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]