HNN/ शिमला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आज हिमाचल कैबिनेट बैठक होने जा रही है। इस बैठक में कई अहम निर्णयों पर मुहर लग सकती है। बता दें कि आज सुबह 10 बजे के करीब राज्य सचिवालय में इस कैबिनेट बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक में कोविड-19 वैक्सीनेशन पर भी प्रस्तुति दी जा सकती है।
वहीँ, सरकारी कर्मचारियों के नए वेतनमान पर दिए जाने वाले लाभों के बारे में चर्चा होगी। मंत्रिमंडल इस संबंध में औपचारिक फैसला ले सकता है। वहीँ, पुलिस कांस्टेबलों को संशोधित पे बैंड देने का मामला भी राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में जा सकता है। कई कर्मचारियों के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के संशोधन पर भी निर्णय संभावित है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





