HNN / मंडी
हिमाचल में अब से राज्य की ‘आधी आबादी’ यानी महिलाओं से एचआरटीसी की साधारण बसों में आधा किराया ही लिया जाएगा। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने धर्मशाला से ‘नारी को नमन’ कार्यक्रम के माध्यम से 30 जून से महिलाओं को एचआरटीसी बसों में किराए में 50 फीसदी छूट योजना का शुभारंभ किया। इस मौके उन्होंने वर्चुअल माध्यम से मंडी जिला मुख्यालय पर बस अड्डे पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में योजना की लाभार्थी महिलाओं समेत प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर लाभार्थियों से सीधा संवाद किया।
मंडी में जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने की। उन्होंने अपने संबोधन में बस किराए में 50 फीसदी छूट की सौगात के नारी शक्ति हितैषी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आबादी का लगभग आधा हिस्सा महिला शक्ति का है। ऐसे में उनके लिए बस किराए में 50 फीसदी छूट की सौगात पूरे घर परिवार को बल देने वाली है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
महिला कल्याण को समर्पित पहलें
महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की जय राम सरकार ने महिला कल्याण को समर्पित अनेक पहलें की हैं। बहुत सी नई योजनाएं लाकर मातृ शक्ति की सेवा, सुविधा और कल्याण की चिंता की है। उनकी सहूलियत और उत्थान के लिए अनेक बड़े कदम उठाए हैं।
सीएम ने किया सीधा संवाद
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से योजना की लाभार्थी महिलाओं से सीधा संवाद भी किया। उन्होंने मंडी बस अड्डे पर एचआरटीसी बस में मौजूद तल्याहड़ की अमिता से बातचीत की और उन्हें योजना की बधाई दी। अमिता ने बताया कि वे आज थुनाग जा रही हैं, पहले मंडी से थुनाग के लिए उनका 160 रुपये किराया लगता था, अब ये 80 रुपये हो गया है।
उन्होंने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इससे गरीब लोगों के घर में बचत बढ़ेगी। मुख्यमंत्री के यह पूछने पर कि वे इस बचत का क्या करेंगी, अमिता ने बताया कि वे इसे अपने बाल बच्चों की परवरिश में लगाएंगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





