लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल में अभी जारी रहेगा बारिश का दौर, रहे सतर्क..

SAPNA THAKUR | 2 अगस्त 2022 at 1:04 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में अभी बारिश का दौर लगातार जारी रहेगा ऐसे में नदी-नालों का जलस्तर और अधिक बढ़ेगा, जिसके चलते लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है। बता दे कि मानसून सीजन के चलते प्रदेश में हर रोज मेघ बरस रहे हैं। हालांकि, इन दिनों कई क्षेत्रों में सामान्य बारिश हो रही है परंतु कई क्षेत्र ऐसे भी हैं जहां मूसलाधार बारिश खूब तबाही मचा रही है।

भारी बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है जिसके चलते लोगों को भी सावधानी बरतने की जरूरत है। तो वहीं दूसरी तरफ आज भी राज्य में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। इसके लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को लाहौल-स्पीति व किन्नौर को छोड़ बाकी दस जिलों में आंधी चलने, वर्षा होने के साथ बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी है। हालाँकि आने वाले दिनों में भारी बारिश से कुछ राहत मिल सकती है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]