लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल में आज आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी,  दो जून तक मौसम खराब

PRIYANKA THAKUR | 30 मई 2022 at 10:21 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

हिमाचल प्रदेश में आज फिर मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश में आज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार आज हिमाचल के 8 जिलों में भारी बारिश और अंधड़, बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति जिला में 2 जून तक मौसम खराब बने रहने का पूर्वानुमान है।

रविवार की बात करें तो रविवार को जिला सिरमौर के रोनहाट क्षेत्र में जमकर बादल बरसे। वही 31 मई को भी हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। गौरतलब है कि 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी शिमला आ रहे हैं। ऐसे में बारिश उनके इस दौरे में खलल डाल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल ने बताया कि प्रदेश में 17 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है। पिछले साल 13 जून को मानसून आया था। 

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]