HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम करवट बदलने वाला है। इस दौरान पहाड़ों पर जहां बर्फबारी का दौर शुरू होगा,तो वहीँ, कई क्षेत्रों में बादल भी बरसेंगे। इसको लेकर मौसम विभाग केंद्र शिमला ने अलर्ट भी जारी कर दिया है तथा पर्यटकों सहित आम लोगों को बर्फबारी वाले क्षेत्रों की ओर न जाने की हिदायत दी गई है।
मौसम विभाग केंद्र शिमला की मानें तो प्रदेश में कल से मौसम करवट बदलेगा। इस दौरान प्रदेश भर में 3 और 4 फरवरी को भारी बर्फबारी और बारिश होगी जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं प्रदेश में 6 जनवरी तक मौसम के खराब बना रहने की संभावना जताई जा रही है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





