HNN/ शिमला
शिमला जिला के तहत रामपुर में आधी रात को दो वाहनों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मृत्यु हो गई है जबकि एक अन्य घायल हुआ है जिसका अस्पताल में उपचार जारी है। मृतकों की पहचान (31) हरीश पुत्र शालीग राम गांव राक्षी, (26) अंकुश पुत्र संसार दस गांव करेरी और (37) बलबीर पुत्र देवी सिंह गांव जुआ के रूप में हुई है। इसके अलावा राकेश कायथ पुत्र बलवंत लाल गांव अनु घायल हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मझाली से एक पिकअप मटर लोड कर ढली सब्जी मंडी की तरफ जा रही थी। तभी रामपुर के तकलेच से अढ़ाई किलोमीटर दूर देयोठी के पास सामने से आ रहे एक वाहन को पास देते समय पिकअप ने दूसरे वाहन को टक्कर मार दी और दोनों वाहन ढांक से लुढ़ककर खाई में जा गिरे। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गहरी खाई में उतर कर सभी को गाड़ी से बाहर निकाला गया परंतु तब तक तीन लोग दम तोड़ चुके थे जबकि एक घायल अवस्था में पड़ा था जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल रामपुर पहुंचाया गया। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है जबकि एक घायल है जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





