HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में अभी कुछ दिनों तक बारिश के आसार नहीं है। मौसम विभाग केंद्र शिमला की मानें तो 3 से 4 दिन तक राज्य में मौसम साफ रहेगा जिससे तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होगी। आपको बता दें कि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बीते दिनों बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट आई। परंतु प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में इन दिनों मौसम साफ बना हुआ है जिससे तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
खास तौर पर मैदानी क्षेत्रों में लोगों का गर्मी से हाल बेहाल हो गया है और पारा 40 के पार पहुंच गया है। ऐसे में मौसम साफ रहने की स्थिति में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है और मैदानी भागों में लोगों को गर्म हवाओं से जूझना पड़ सकता है। उधर, प्रदेश में जल्द ही प्री मानसून की झमाझम बारिश का दौर शुरू होने वाला है। सोमवार से प्री मानसून प्रदेश में दस्तक दे सकता है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





