HNN/ ऊना
हिमाचल प्रदेश में आज एक बड़ा हादसा पेश आया है। मामला जिला ऊना के कोलका बाबा गरीब दास मंदिर के समीप का है जहां 7 के करीब युवक गोबिंद सागर झील में डूब गए। मौके पर प्रशासन की टीमें पहुंच चुकी है और लोगों का भी जमावड़ा लगा हुआ है। बड़ी बात यह है कि झील में डूबे युवकों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज तकरीबन 4:00 बजे के आसपास मोहाली निवासी 11 लोग झील में नहाने के लिए उतर थे। पंजाब के मोहाली के बनूड गांव निवासी उक्त लोग बाबा बालक नाथ मंदिर जा रहे थे कि तभी बाबा गरीबदास मंदिर के नजदीक गोबिंद सागर झील में नहाने के लिए उतर गए। जिसके बाद एक के बाद एक तकरीबन सात युवक झील के गहरे पानी में डूब गए।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
हालांकि, चार युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकल आए परंतु 7 युवक पानी से बाहर नहीं निकल पाए। जिसके बाद उक्त युवकों ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया तो आसपास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। हादसे की सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई। पुलिस प्रशासन की टीम ने सूचना मिलने के बाद घटनास्थल का दौरा किया और गोताखोरों को मौके पर बुलवाया।
पुलिस प्रशासन की टीमें गोताखोर की सहायता से पानी में डूबे युवकों को ढूंढ रही है परंतु उनका अभी तक कोई पता नहीं चल पा रहा है। एसपी अर्जित सेन ने कहा, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




