HNN/ शिमला
आखिरकार, हिमाचल प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से प्रदेश में आने वाले सैलानियों का इंतजार अब बहुत जल्द खत्म होने वाला है। जी हां, प्रदेश में तक़रीबन एक महीने के बाद मौसम का मिजाज फिर से बिगड़ने वाला है। ऐसे में प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी तो कुछ स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। बारिश-बर्फबारी होने से प्रदेश में और अधिक ठंड बढ़ेगी जिससे लोगों को सुखी ठंड से राहत मिलेगी।
तो वहीं प्रदेश में बर्फबारी का इंतजार कर रहे होटल संचालकों सहित बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों का इंतजार भी खत्म होगा। बता दें कि बाहरी राज्यों से विंटर सीजन में हजारों की संख्या में सैलानी बर्फबारी की चाह में पहाड़ों का रुख करते हैं। ऐसे में अगर बर्फबारी होती है तो सैलानियों का इंतजार भी खत्म हो जाएगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार पहली दिसंबर से प्रदेश में मौसम के तेवर बदलेंगे और एक दो स्थानों पर वर्षा और ऊंचे क्षेत्रों में कुछ जगह पर बर्फबारी होने की संभावना है। दो दिसंबर को प्रदेश के कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई गई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





