लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल में भारी बारिश का कहर, भूस्खलन से कई सड़कें ठप, लोगों की बड़ी दुश्वारियां

PRIYANKA THAKUR | 30 जून 2022 at 1:03 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में देर रात से भारी बारिश का दौर जारी है। हिमाचल प्रदेश में बीते कल मानसून ने दस्तक दे दी है। जिसके बाद से प्रदेश में बारिश का क्रम लगातार जारी है। भारी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर है ‌, जिसके चलते जगह-जगह भूस्खलन हो रहे हैं।

ऐसे में कई सड़कों पर वाहनों के पहिए थमे हुए हैं। भूस्खलन की चपेट में आने से कई जगह गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई है। प्रदेश में अभी 4 जुलाई तक भारी बारिश का यह दौर जारी रहेगा। भारी बारिश से मोगिनंद में पांवटा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे तालाब बन गया। इतना ही नहीं भरमौर-पठानकोट हाईवे भी यातायात के लिए बंद हो गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

शिमला में एक दर्जन संपर्क मार्ग भारी बारिश के चलते बंद हो गए हैं। इतना ही नहीं भारी बारिश से नगदी फसलों को भी भारी नुक्सान हुआ है। मलबा घरों सहित खेतों में घुस गया है‌। एनएच एसडीओ कनव बडोत्रा ने कहा कि हाईवे और मार्गों को बहाल करने में मशीनरी जुटी हैं। जल्द ही इन्हें बहाल कर दिया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]