HNN/ शिमला
राजधानी शिमला में भीषण अग्निकांड हुआ है जिसमें चार मकान आग की भेंट चढ़ गए। शार्ट सर्किट के कारण हुए इस अग्निकांड से पीड़ित परिवारों को लाखों रुपए के नुक्सान का अनुमान लगाया जा रहा है। मामला चौपाल के तहत कुपवी की ग्राम पंचायत घारचांदना के गांव शराड़ का है।
यहां चार मकानों में अचानक ही आग भड़क उठी। पहले दुला राम के मकान में चिंगारी सुलगी और देखते ही देखते साथ लगते जोभी राम पुत्र किरछु राम, सही राम पुत्र किरछु राम व गूंजी देवी पत्नी बदरी राम के तीन और मकान आग की चपेट में आ गए।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
वहीं ग्रामीणों द्वारा आग लगने की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी और खुद भी वह आग को बुझाने में जुट गए। परंतु आग की लपटें इतनी तेज थी कि सभी मकान जलकर राख हो गए।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





