लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ज़िला में 444987 राशन कार्डधारकों को 1094 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से उपलब्ध करवाए गए खाद्यान्न

SAPNA THAKUR | 2 जून 2022 at 11:43 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कांगड़ा

ज़िला कांगड़ा में 1094 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से 444987 राशन कार्ड धारकों को राशन कार्ड पात्रतानुसार दिसम्बर, 2021 से अप्रैल, 2022 तक आवश्यक वस्तुयें जसिमें गन्दम आटा एपीएल 157891.90 क्विंटल, चावल एपीएल 99425.93 क्विंटल, आटा बीपीएल 24655.26 क्विंटल, चावल बीपीएल 22611.77 क्विंटल, आटा एनएफएस/अन्तोदय 41252.67 क्विंटल, चावल एनएफएस/अन्तोदय 29670.21 क्विंटल, चीनी एपीएल/नॉन एपीएल 45355 क्विंटल, दाल उड़द 15941.50 क्विंटल, दाल मलका 12948.9 क्विंटल, दाल मूंग साबूत 3926.87 क्विंटल, दाल चना 18139.86 क्विंटल, नमक 1912.85 क्विंटल, रिफाइंड तेल 752228 लीटर, सरसों तेल 3031648 लीटर उपलब्ध करवाया गया।

यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त, गंधर्वा राठौढ़ ने सार्वजनिक वितरण कमेटी एवं जिला स्तरीय सर्तकता समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में माह दिसम्बर, 2021 से माह अप्रैल, 2022 तक कुल 968 निरीक्षण किए गए जिनमें 13 मामलों में चेतावनी दी गई है तथा 72 उचित मूल्यों की दुकानों व थोक केन्द्रों में अनियमितताऐं पाए जाने पर 1,15,530 रुपए प्रतिभूति राशि तथा अंतरआत्मक मूल्य के रुप में वसूला गया। इस दौरान 29 घरेलू एलपीजी सिलेंण्डर भी जब्त कर 14500 रुपए जुर्माना किया गया इसके साथ ही 1592 किलो सब्जी व फल जब्त कर 58685 रुपए जुर्माना किया गया व 17 दुकानदारों के पास प्रतिबंधित पॉलीथिन पाए जाने पर मुबलिग 36000 रूपये जुर्माना वसूल कर सरकारी कोष में जमा करवा दिया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि जिला में माह दिसम्बर, 2021 से माह अप्रैल, 2022 तक विभिन्न खाद्यान्नों/विनिर्दिश्ट वस्तुओं के 346 नमूनें एकत्रित करने के उपरान्त विश्लेषण हेतू प्रयोगशाला भेजे गए जिनमें से 03 नमूने निर्धारित मानदण्डों के अनुरुप सही पाये गए हैं व दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करते हुए 50,000 हजार रूपये जुर्माना किया गया। उन्होंने बताया कि जिला में कार्यरत 35 गैस एजेंसियों के पास कुल 5,52,005 उपभोक्ता पंजीकृत हैं, जिन्हें गैस की आपूर्ति सुचारू रूप से करवाई जा रही है। जिला में कार्यरत सभी गैस एजेंसियों के लिए एलपीजी सिलेण्डरों के वितरण हेतु अध्यक्ष महोदय से रूट चार्ट अधिसूचित करवाया गया है तथा सभी गैस एजेंसियों को निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार एलपीजी सिलेण्डरों का वितरण करने के निर्देष दिए गए हैं।

सभी गैस एजेंसियों को एलपीजी सिलेण्डरों के वितरण में लगे वाहन पर मापतोल यंत्र, लाऊड-स्पीकर स्थापित करना आवश्यक बनाया गया है, जिस पर विभाग द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है। इस अवधि में 10,34,469 एलपीजी सिलेण्डरों की बिक्री की गई। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक वितरक कमेठी द्वारा 15 उचित मूल्यों की दुकान आंवटित करने का निर्णय लिया गया तथा 18 स्थानों पर नई उचित मूल्य की दुकानों खोलने के लिए प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]