लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

12वीं की मेरिट सूची में हुआ खासा बदलाव, 92 से बढ़कर इतनी पहुंची टॉपरों की संख्या

PRIYANKA THAKUR | 25 सितंबर 2022 at 2:21 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं की मेरिट सूची में इस बार खासा बदलाव देखने को मिला है। बता दें कि पहले जहां टॉप-10 सूची में 92 छात्रों ने जगह बनाई थी, तो वहीं अब संख्या बढ़कर 113 पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जमा दो कक्षा की मार्च में आयोजित की गई परीक्षा का परिणाम जून में घोषित किया था।

इस दौरान स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अपने परीक्षा परिणाम से नाखुश छात्रों को पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण का मौका दिया था। इसके बाद कई छात्रों ने इसके लिए आवेदन किया था। इसके बाद बोर्ड प्रबंधन की ओर से इसका परिणाम भी अभी हाल ही में घोषित किया। जिसमे सबसे ज्यादा बदलाव साइंस संकाय में देखने को मिला है, जहां 10 और छात्रों की एंट्री टॉप-10 की सूची में हुई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

 उधर, बोर्ड सचिव डॉ. मधु चौधरी ने बताया कि पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के बाद मेरिट लिस्ट में कुछ बदलाव हुआ है। उन्होंने बताया कि कॉमर्स संकाय में पहले जहां 19 विद्यार्थी टॉप-10 की सूची में शामिल थे, वहीं अब यह संख्या बढ़ कर 23 हो गई है। दूसरी ओर, आर्ट्स संकाय की जून में घोषित टॉप-10 सूची में 20 विद्यार्थी शामिल थे, जबकि अब यह संख्या 27 पहुंची है। साइंस विषय की टॉप-10 की सूची में 10 छात्रों का इजाफा हुआ है तथा अब साइंस संकाय में टॉप-10 सूची में पहुंचने वाले विद्यार्थियों की संख्या 63 पहुंच गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]