HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में मौसम की बेरुखी के चलते किसानों-बागवानो सहित आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। मार्च के बाद अप्रैल माह में बारिश न होने के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बारिश न होने से जहां नदी-नाले सूखने लग पड़े हैं तो वहीं दूसरी तरफ राज्य में सूखे जैसे हालात पैदा हो गए हैं।
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि पिछले 18 वर्षों में अप्रैल माह की बारिश में सामान्य से माइनस 89 फीसदी तक की भारी कमी दर्ज की गई। मार्च और अप्रैल माह में प्रदेश के कुछ ही भागों में बारिश हुई है जबकि राज्य के अधिकतर क्षेत्र ऐसे हैं जहां अभी तक बारिश की एक बूंद भी नहीं पड़ी है। अप्रैल में सिर्फ 7.3 मिलीमीटर बारिश ही हुई है। अगर आगामी दिनों में भी मौसम की बेरुखी ऐसे ही रही तो राज्य को भारी नुक्सान हो सकता है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





