लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

20 एकड़ में कटी हुई गेहूं की फसल जलकर राख

SAPNA THAKUR | 1 मई 2022 at 11:40 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ काँगड़ा

पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के अंतर्गत मंड इंदौरा में भीषण अग्निकांड हुआ है जहां किसानों की फसलें जलकर राख हो गई। हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया परंतु तब तक 20 एकड़ में कटी हुई गेहूं की फसल जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंड इंदौरा में बीती देर शाम अचानक ही आग भड़क उठी।

तेज हवाओं के साथ आग फैलती गई और किसानों द्वारा 20 एकड़ में काट कर रखी गई गेहूं की फसल जल गई। इस अग्निकांड में 4 पशुशालाओं को भी नुक्सान पहुंचा है। उधर, थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि गेहूं की फसल सहित गौशालाओं को नुक्सान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]