300 करोड़ की सौगात पर पीएम मोदी और जयराम ठाकुर का जताया आभार
HNN / नाहन
कभी हाशिए पर रहने वाला सिरमौर जिला बीते 4 वर्षों में विकास की अग्रिम श्रेणी पर पहुंच गया है। सोमवार को प्रेस बयान जारी करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक नाहन डॉ. राजीव बिंदल ने यह बात कही है। उन्होंने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित तमाम जनहित योजनाओं में बेहतरीन साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के चलते ही नाहन विधानसभा क्षेत्र का विकास बेहतर तरीके से संभव हो पाया है। सोमवार को विधायक डॉ राजीव बिंदल मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्यों का जायजा लेने भी पहुंचे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
निर्माण स्थल पर मीडिया से रूबरू होते हुए डॉक्टर बिंदल ने कहा कि नाहन का मेडिकल कॉलेज केंद्र की मोदी व प्रदेश की जय राम सरकार का अनमोल तोहफा है। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा मेडिकल कॉलेज के दो आधुनिक भवनों के निर्माण हेतु 300 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए थे। डॉक्टर बिंदल ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के नए भवनों का निर्माण कार्य द्रुत गति से चला हुआ है। उन्होंने कहा कि 2022 के अंतिम माह से पहले पहले 11 मंजिलों के भवन में दो भवन बनकर तैयार हो जाएंगे।
उन्होंने निर्माण का जायजा लेने के बाद यह भी सुनिश्चित किया कि 2023 में नाहन मेडिकल कॉलेज के नए भवन का निर्माण कार्य कंप्लीट हो जाएगा। यही नहीं नए मेडिकल कॉलेज भवन में 500 बेड का अस्पताल बेहतरीन आधुनिक संसाधनों के साथ शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि एक समय था जब नाहन के अस्पताल में स्वास्थ्य के नाम पर केवल रेफर किए जाने का कार्य ही होता था। अस्पताल में स्टाफ की भारी कमी महसूस की जाती थी। उन्होंने कहा कि अब मेडिकल कॉलेज में पूरी फैकल्टी के साथ बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं आम जनमानस को मुहैया कराई जा रही है।
बिंदल ने कहा कि 2022 में ही 350 बिस्तरों के अस्पताल को आम जनमानस के लिए तैयार करवा दिया जाएगा। जबकि 2023 में एक संपूर्ण मेडिकल कॉलेज आधुनिक सुविधाओं के साथ जनता की सेवा में समर्पित होगा। उन्होंने इस बेहतरीन उपलब्धि को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





