Month: February 2025

  • Delhi NCR Earthquake : दिल्ली-एनसीआर में लगे भूकंप के तेज झटके, दहशत में लोग; 4.0 मापी गई तीव्रता

    Delhi NCR Earthquake : दिल्ली-एनसीआर में लगे भूकंप के तेज झटके, दहशत में लोग; 4.0 मापी गई तीव्रता

    भूकंप सवेरे 5.36 बजे आया और नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई। 

    दिल्ली-एनसीआर में आज सवेरे भूकंप के तेज भटके महसूस किये गये। भूकंप सवेरे 5.36 बजे आया और नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई।

    धरती में जबरदस्त कंपन
    दहशत में आकर लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके इतनी तेज थे कि घरों से बर्तन नीचे गिरने लगे और घरों में जबर्दस्त कंपन हुआ। 

  • Rashifal 17 February: मिथुन,कर्क और मकर राशि वालों की सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि, पढ़ें दैनिक राशिफल

    Rashifal 17 February: मिथुन,कर्क और मकर राशि वालों की सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि, पढ़ें दैनिक राशिफल

    Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
    राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

    इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 17 फरवरी का राशिफल।

    मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
    आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है और अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। जो लोग ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, उन्हें थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि उनके साथ कोई फ्रॉड हो सकता है। आपका उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिलने की संभावना है। आप अपने बिजनेस में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

    वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना रहेगी। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। आप किसी बड़े लाभ के चक्कर में ज्यादा ना पड़ें। कारोबार में यदि आपको कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप बेवजह यात्रा करने से बचें, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको अपने धन को लेकर कोई कदम सोच समझकर उठना होगा। पार्टनरशिप में कोई काम ना करें।

    कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
    आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपको कुछ नए व्यक्तियों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। आप संतान की फरमाइश पर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। आपके मन में नए-नए तरीकों से धन कमाने के विचार आएंगे, जिन्हें आप अपने बिजनेस में तुरंत लगायें। आपको किसी कानूनी मामले में लापरवाही नहीं करनी है। आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी।

    सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
    आज आपको अपने कामों में लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी है। आपकी नौकरी में भी आपके कामों में कुछ गड़बड़ी हो सकती है। आपके कुछ गुप्त शत्रुओं आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आप यदि कोई लोन आदि लेने की योजना बना रहे थे, तो आप बिल्कुल ना लें, क्योंकि आपको कामों में कोई समस्या आएगी। आपके किसी पुराने रोग के उभरने की संभावना है, इसलिए यदि कोई समस्या छोटी हो, तो उस किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लें। विद्यार्थियों को पढ़ाई के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।

    कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
    आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बौझ से छुटकारा मिलेगा। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको गृहस्थ जीवन में भी चल रही समस्याओं से आपको निजात मिलेगी। आप किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना रहे थे, तो उसके लिए भी आप समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आपको कोई सरकारी योजना का लाभ मिलेगा।

    तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
    आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की खरीदारी के लिए रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह से आप परिवारिक मामलों को भी आसानी से दूर कर सकेंगे। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह आपको मिल सकती हैं। आप अपने बिजनेस में कुछ बदलाव करने के कारण यात्राएं भी अधिक करेंगे। आप अपनी सेहत पर पूरा फोकस बनाए रखें। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
    आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। जीवनसाथी के लिए आप कोई ज्वेलरी आदि लेकर आ सकते हैं। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि कुछ खटपट चल रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगी। आप किसी को बिना मांगे सलाह ना दें। आपको अपने बिजनेस को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी होगी।

    धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
    आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको किसी नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। परिवार का कोई सदस्य आपसे किसी बिजनेस को लेकर कोई टिप्स ले सकता है। आपका किसी नए वाहन की खरीदारी का सपना पूरा होगा। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें।

    मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
    आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। कामकाज में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपको कोई फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। आपके बॉस कामों को लेकर आपको कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं। आपको गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा। किसी प्रॉपर्टी में आप सोच समझकर इन्वेस्टमेंट करें। आप अपने कामों के प्रति सूझ बूझ दिखाएंगे।

    कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
    आज का दिन आपको अपने कामों को समझदारी दिखाते हुए करने के लिए रहेगा। आप किसी वाद-विवाद की स्थिति में भी संयम रखें। आपके स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन रहेगा। आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपको कोई जरूरी जानकारी किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर नहीं करनी है। आपके परिवार में यदि कोई सदस्य आपसे नाराज चल रहा है, तो आप उसे मनाने की पूरी कोशिश करें।

    मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
    आज का दिन आपके लिए थोड़ी टेंशन लेकर आने वाला है। आपको कोई शारीरिक समस्या होने से आपका मन परेशान रहेगा, लेकिन परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। किसी कानूनी मामले में भी आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आप अपने घर किसी नये इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं।  आप किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं। आप  किसी दूसरे के मामले में ना बोलें। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।

    साप्ताहिक राशिफल (17 से 23 फरवरी 2025): सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह? जानें अपना भाग्य

  • 955 अभ्यर्थियों में से 273 ने क्लीयर किया पुलिस भर्ती का ग्राउंड टैस्ट

    955 अभ्यर्थियों में से 273 ने क्लीयर किया पुलिस भर्ती का ग्राउंड टैस्ट

    20 फरवरी तक चलेगी नाहन में पुलिस भर्ती

    हिमाचल नाऊ न्यूज़ नाहन
    जिला मुख्यालय नाहन में चल रही पुलिस भर्ती प्रक्रिया के तहत आरक्षी पदों के लिए रविवार को 273 पुरुष अभ्यर्थियों ने ग्राउंड टैस्ट क्लीयर किया। पुलिस लाइन नाहन में ये भर्ती प्रक्रिया डी.आई.जी. गुरू देव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही है, जो 20 फरवरी तक चलेगी।

    एस.पी. सिरमौर एन.एस. नेगी ने बताया कि लोक सेवा आयोग की तरफ से रविवार के लिए कुल 1200 पुरुष अभ्यर्थियों को शारीरिक प्रवीणता परीक्षा व शारीरिक माप दंड परीक्षा हेतु एडमिट कार्ड जारी किए गए थे, जिसमें से 955 पुरुष अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इनमें से 273 ने यह परीक्षा पास की है, जबकि 648 पुरुष अभ्यर्थी यह परीक्षा पास करने में असफल रहे।

  • साप्ताहिक राशिफल (17 से 23 फरवरी 2025): सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह? जानें अपना भाग्य

    साप्ताहिक राशिफल (17 से 23 फरवरी 2025): सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह? जानें अपना भाग्य


    यह सप्ताह (17 से 23 फरवरी) नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा? आपके जीवन में क्या बदलाव आने वाले हैं? इन सभी सवालों के जवाब पाने के लिए पढ़ें चंद्र राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल।


    मेष (Aries)

    इस सप्ताह मेहनत और प्रयास करने पर सफलता मिलेगी। करियर और व्यापार में अनुकूलता बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। सप्ताह के मध्य में व्यापारिक यात्रा लाभदायक साबित होगी। निजी संबंधों में सावधानी बरतें। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

    उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।


    वृषभ (Taurus)

    यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देगा। करियर में सावधानी बरतें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। आर्थिक मामलों में खर्चों पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक संबंधों में सामंजस्य बनाए रखें। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें।

    उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।


    मिथुन (Gemini)

    इस सप्ताह धैर्य और संयम से काम लें। करियर में सकारात्मक बदलाव आएंगे। व्यापारियों को लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतनी होगी।

    उपाय: भगवान गणेश की पूजा करें और दूर्वा अर्पित करें।


    कर्क (Cancer)

    काम में सफलता के लिए आलस्य और अहंकार से बचें। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में सतर्कता बरतें। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। लव लाइफ में अनबन की संभावना है।

    उपाय: रुद्राक्ष की माला से महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।


    सिंह (Leo)

    यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देगा। आर्थिक रूप से खर्च बढ़ सकते हैं। कार्यस्थल पर स्थान परिवर्तन की संभावना है। व्यापार में लाभ मिलेगा। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव रहेगा।

    उपाय: प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें और ‘ॐ भास्कराय नम:’ मंत्र का जाप करें।


    कन्या (Virgo)

    सप्ताह की शुरुआत में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन धीरे-धीरे सुधार होगा। करियर और व्यापार में मेहनत का फल मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। रिश्तों में गलतफहमियों से बचें।

    उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और तुलसी दल अर्पित करें।


    तुला (Libra)

    इस सप्ताह कार्यस्थल पर संघर्ष करना पड़ सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। व्यापार में सोच-समझकर फैसले लें। लव लाइफ में गलतफहमियों से बचें।

    उपाय: स्फटिक श्री यंत्र की पूजा करें और श्री लक्ष्मी सहस्रनाम का पाठ करें।


    वृश्चिक (Scorpio)

    करियर में सतर्कता जरूरी है। व्यापार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। विदेश में नौकरी के प्रयास कर रहे लोगों को अभी इंतजार करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती हैं।

    उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चना चढ़ाएं।


    धनु (Sagittarius)

    सौभाग्यशाली सप्ताह रहेगा। नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी। राजनीति और समाज सेवा से जुड़े लोगों की लोकप्रियता बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

    उपाय: भगवान विष्णु को पीले पुष्प अर्पित करें।


    मकर (Capricorn)

    यह सप्ताह चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। खर्चे बढ़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में तनाव रह सकता है।

    उपाय: पारद शिवलिंग की पूजा करें और मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।


    कुंभ (Aquarius)

    यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। करियर में तरक्की के योग हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखें। लव लाइफ में मधुरता आएगी।

    उपाय: भगवान शनि को तिल और सरसों का तेल अर्पित करें।


    मीन (Pisces)

    यह सप्ताह शुभ रहेगा। करियर और व्यापार में सफलता मिलेगी। निवेश करने के लिए अच्छा समय है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

    उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें।


  • स्वर कोकिला वर्षा कटोच ने रेडिया किसान दिवस में बांधा समां

    स्वर कोकिला वर्षा कटोच ने रेडिया किसान दिवस में बांधा समां

    हिमाचल नाऊ न्यूज़ धर्मशाला

    आकाशवाणी धर्मशाला द्वारा शनिवार को विकास खंड रैत की ग्राम पंचायत गोडला में रेडिया किसान दिवस आयोजित किया गया इसमें लोक गायिका वर्षा कटोच अपने सुरों की छटा बिखेर कर समां बांधा इस अवसर उपस्थित दर्शकों ने इनके गीतों की थाप पर झूमकर इस कार्यक्रम का आनंद उठाया।

    इस अवसर पर पशु पालकों तथा किसानों की उपस्थिति में किसान वाणी कार्यक्रम भी आयोजित किया गया इसमें उपस्थित किसानों तथा पशु पालकों ने विशेषज्ञों से संवाद कर अपनी समस्याओं का निदान भी पाया। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रमुख गेरिंद्र सी ठाकुर, कृषि उपनिदेशक डा कुलदीप धीमान, पशु पालन विभाग से डा अभिषेक उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में तकनीकी सहयोग विकास पठानिया और सुरिंद्र ने दिया।

  • जमीनी विवाद घायल हुए व्यक्ति ने अब तोड़ा दम

    जमीनी विवाद घायल हुए व्यक्ति ने अब तोड़ा दम

    घायल अवस्था में पीजीआई रेफर किया गया था, घर पहुंचने पर कुछ दिनों बाद हो गई मौत अब मामला हत्या में दर्ज

    नाहन : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब मंडल में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल व्यक्ति ने पीजीआई चंडीगढ़ से घर पहुंचने के कुछ हां इससे पहले हत्याक मामले मेंदिन बाद घर में दम तोड़ दिया है।

    पुलिस ने व्यक्ति से मारपीट करने वाले पति- पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पांवटा साहिब पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कलावती पत्नी भूराराम निवासी गांव खारा डाकघर जामनीवाला तहसील पांवटा साहिब जिला सिरमौर ने शिकायत दी कि 22 जनवरी को जब यह अपने पशुशाला में थी।

    तो इसी दौरान इसके जेठ का लडका सोम चन्द व उसकी पत्नी नेहा आई और इसके साथ बहबाजी करने लग गए। साथ ही कहने लगे कि तुमने हमारी खेत की ढौल फाड़ दी है, कुछ देर बाद इसका पति भूराराम वहां आ गया।

    सोम चन्द व उसकी पत्नी नेहा ने इसके पति के साथ लात मुक्को से मारपीट की। जिस पर भूराराम का मेडिकल सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में करवाया गया। जहां से डॉक्टर ने गंभीर घायल भूराराम को डॉक्टर वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज रैफर किया था।

    उसके बाद मेडिकल कॉलेज नाहन से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, काफी समय तक पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन रहा। कुछ दिन पहले ही पीजीआई चंडीगढ़ से डिस्चार्ज होने के बाद से भूराराम घर पर ही था, जहां पर शनिवार शाम को दम तोड़ दिया।

    भूराराम की मृत्यु मारपीट में लगी चोटों के कारण हुई है। जिस आधार मारपीट के आरोपी 34 वर्षीय सोमचन्द पुत्र प्रेम चन्द निवासी गांव खारा डाकघर जामनीवाला, तह0 पांवटा साहिब, जिला सिरमौर व उसकी 28 वर्षीय पत्नी नेहा को गिरफ्तार किया गया।

    उधर पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर दो लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस के द्वारा अब मामला मारपीट से बीएनएस 103 के तहत दर्ज कर मामला हत्या में दर्ज कर दिया है।

  • IPL 2025 schedule / IPL शेड्यूल का ऐलान, 22 मार्च से आगाज, जानिए कब-किससे और कहां होगी टक्कर?

    IPL 2025 schedule / IPL शेड्यूल का ऐलान, 22 मार्च से आगाज, जानिए कब-किससे और कहां होगी टक्कर?

    IPL 2025 Schedule Time Table: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें संस्करण का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। पहला मुकाबला गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच 22 मार्च को ईडन गार्डंस, कोलकाता में खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला भी 25 मई को इसी स्टेडियम में होगा।

    IPL 2025 शेड्यूल की खास बातें:

    22 मार्च को कोलकाता और बेंगलुरु के बीच पहला मुकाबला।
    23 मार्च को IPL का ‘एल क्लासिको’ – मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स।
    13 स्थानों पर 65 दिनों में कुल 74 मैच खेले जाएंगे।
    लीग स्टेज: 22 मार्च से 18 मई तक 70 मुकाबले।
    प्लेऑफ व फाइनल: 20 से 25 मई के बीच।
    ✅ पहला डबल हेडर 23 मार्च को, पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स और दूसरा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा।

    IPL 2025: रोमांचक मुकाबलों के लिए तैयार रहें!

    इस बार IPL में नए खिलाड़ियों, नए टीम संयोजन और जबरदस्त मुकाबलों की उम्मीद है। क्या KKR खिताब बचा पाएगी या इस बार कोई नई टीम चमकेगी? बने रहें अपडेट के लिए!

  • अखाड़ा बाजार कुल्लू में पुलिस की कार्रवाई , हीरोइन और चरस बरामद

    अखाड़ा बाजार कुल्लू में पुलिस की कार्रवाई , हीरोइन और चरस बरामद

    नशे के खिलाफ कुल्लू पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

    कुल्लू: पुलिस थाना कुल्लू के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी अखाड़ा बाजार की टीम ने गश्त के दौरान एक अहम सफलता हासिल की। अखाड़ा बाज़ार कमेटी पार्किंग में पुलिस ने महेंद्र सिंह उर्फ लिंगों माम (36 वर्ष) पुत्र श्री शिव राम, निवासी राईल, डाकघर पुईद, तहसील व जिला कुल्लू को नशे की खेप के साथ पकड़ा।

    पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2.78 ग्राम हीरोइन/चिट्टा और 11.94 ग्राम चरस/कैनाबिस बरामद की। इस मामले में कुल्लू पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 और 21 के तहत मामला पंजीकृत किया है।

    नशे की खरीद-फरोख्त की जांच जारी
    पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही, बरामद नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि कुल्लू जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान और अधिक तेज किया जाएगा।

  • SHUT DOWN / 18 और 19 फरवरी को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित , उपकरण बदलने का कार्य जारी

    SHUT DOWN / 18 और 19 फरवरी को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित , उपकरण बदलने का कार्य जारी

    नादौन विद्युत सब स्टेशन में होगा मेंटेनेंस , कई क्षेत्रों में बिजली कटौती

    हमीरपुर : विद्युत सब स्टेशन अणु के सहायक अभियंता सुरेश कुमार ने जानकारी दी है कि 18 और 19 फरवरी को नादौन के विद्युत सब स्टेशन में उपकरणों को बदलने का कार्य किया जाएगा। इस कारण कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी, जबकि कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से प्रभावित होगी।

    इन क्षेत्रों में पूरी तरह बिजली बाधित रहेगी
    इस कार्य के चलते सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक 11 केवी फीडर धनेटा, सिल्ह, मझीण और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।

    इन क्षेत्रों में आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी बिजली
    इसके अलावा, 11 केवी फीडर नादौन, भूंपल, बड़ा, कोहला, सेरा, जलाड़ी और इनके साथ लगते क्षेत्रों में बिजली आंशिक रूप से प्रभावित होगी।

    विद्युत विभाग की उपभोक्ताओं से अपील
    सहायक अभियंता सुरेश कुमार ने इस दौरान उक्त क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

  • प्रेम प्रसंग में हत्या का शक : पंचरुखी में लापता युवक का शव संदिग्ध हालात में बरामद, परिजनों का हंगामा

    प्रेम प्रसंग में हत्या का शक : पंचरुखी में लापता युवक का शव संदिग्ध हालात में बरामद, परिजनों का हंगामा

    मृतक की बाजू पर प्रेमिका का नाम मिला, पुलिस ने हत्या के पहलू पर शुरू की जांच

    पंचरुखी : करीब डेढ़ महीने पहले पंचरुखी से लापता हुए पंकज कुमार की संदिग्ध हालात में मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ज्वालामुखी और पंचरुखी पुलिस अब इस केस की जांच प्रेम प्रसंग में हत्या के एंगल से भी कर रही है।

    पुलिस को पंकज कुमार की एक बाजू पर उसकी कथित प्रेमिका का नाम उकेरा हुआ मिला है। शव की पहचान के लिए पंचरुखी पहुंचे पंकज के माता-पिता ने पहले उसे पहचानने से इनकार कर दिया था। लेकिन जब वे दोबारा देहरा स्थित शव गृह पहुंचे, तो उन्होंने बाजू पर अंकित नाम पढ़कर शव की पहचान कर ली।

    परिजनों के अनुसार, जिस महिला का नाम पंकज की बाजू पर था, वह उसकी प्रेमिका थी और उसके दो बच्चे भी हैं। इस प्रेम संबंध की जानकारी परिवार को थी और उन्होंने कई बार पंकज और उसकी प्रेमिका को समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों नहीं माने। पंकज अविवाहित था। पुलिस ने शव को टांडा मेडिकल कॉलेज भेजकर पोस्टमार्टम करवाया है, जिससे मौत के कारणों के कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।


    परिजनों का हंगामा: सड़क पर शव रखकर किया चक्का जाम

    जैसे ही पंकज का शव सलियाणा चौक पहुंचा, वहां मौजूद परिजनों और स्थानीय लोगों ने पंचरुखी पुलिस के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। आक्रोशित परिजनों ने शाम 4 बजे शव को सड़क पर रखकर मार्ग जाम कर दिया।

    हालात बिगड़ते देख पुलिस ने वाहनों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की। परिजनों ने थाने में कार्यरत एक पुलिस कर्मचारी पर भी गंभीर आरोप लगाए, जिसमें मामले को दबाने और जांच को प्रभावित करने का आरोप शामिल था।

    मौके पर पहुंचीं एसडीएम नेत्रा मेती और डीएसपी बैजनाथ अनिल शर्मा से परिजनों ने एक महिला और दो पुरुषों की गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद पुलिस ने नीशू, शशि और उत्तम को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया।

    परिजनों ने आरोपी महिला के घर के आंगन में ही शव जलाने की मांग की, लेकिन पुलिस ने मामले को शांत करवाकर परिजनों को घर भेज दिया।


    माता-पिता को हत्या का शक, पुलिस जांच में उठे सवाल

    मृतक पंकज कुमार के माता-पिता का मानना है कि प्रेम प्रसंग के कारण उनके बेटे की हत्या की गई। उन्होंने पुलिस से बारीकी से जांच करने और न्याय दिलाने की मांग की है।

    परिजनों के अनुसार, पंकज और उसकी प्रेमिका के बीच पिछले 8 वर्षों से संबंध थे। इसी कारण महिला के परिवार वाले पंकज को कई बार पीट चुके थे और उसके खिलाफ केस भी दर्ज करवा चुके थे

    माता-पिता ने यह भी आरोप लगाया कि पंकज को जान से मारने की धमकियां दी गई थीं। उन्होंने संदेह जताया कि हत्या के बाद पंकज का पर्स, जैकेट और गले में पहनी हुई चेन गायब कर दी गई


    पंचरुखी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    पंकज के परिजनों ने पंचरुखी पुलिस पर लापरवाही और केस को दबाने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पुलिस डेढ़ महीने तक लापता युवक की तलाश करने में पूरी तरह विफल रही

    परिजनों ने कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, तब तक वे चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने पुलिस पर मामले को रफा-दफा करने और जांच में खानापूर्ति करने का आरोप भी लगाया है।