लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

21.59 ग्राम चिट्टे के साथ पुलिस ने धरे चार

SAPNA THAKUR | 2 फ़रवरी 2022 at 10:31 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बिलासपुर

घुमारवीं पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 21.59 ग्राम चिट्टे के साथ चार तस्करों को धर दबोचा है। पुलिस टीम ने थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर की अगुवाई में इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना घुमारवीं की एक टीम क्यारी नाला नजदीक कोर्ट कंपलेक्स घुमारवीं के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान सामने से आ रहे वाहन को जांच के लिए रुकवाया।

गाड़ी में 3 लोग सवार थे जिनकी गतिविधियों पर पुलिस को शक हुआ। लिहाजा जब उनकी तलाशी ली गई तो 20.83 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। दूसरे मामले में पुलिस टीम जब बाड़ी नालू की तरफ गश्त कर रही थी तो एक व्यक्ति की गतिविधियों पर संदेह हुआ तो उसकी तलाशी ली गई। इस दौरान आरोपी के कब्जे से 0.76 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चार लोगों को चिट्टे सहित हिरासत में लिया है। बताया कि चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आगामी कार्यवाही अमल में लाई गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]