लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

28 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत, मर्चेंट नेवी में था कार्यरत

PRIYANKA THAKUR | 1 मई 2022 at 10:51 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

8 महीने पहले ही हुआ था भर्ती, घर का बुझा इकलौता चिराग

HNN / काँगड़ा

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हालांकि यातायात पुलिस द्वारा लोगों को सड़क हादसों को लेकर जागरूक भी किया जा रहा है लेकिन उसके बावजूद भी लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। मामला जिला कांगड़ा के शाहपुर का है, यहां मर्चेंट नेवी में कार्यरत एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान 28 वर्षीय ऋषभ पुत्र सुरेश कुमार के रूप में हुई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जानकारी के अनुसार ऋषभ अपने दोस्त कश्मीर के साथ रात को शाहपुर से बाइक पर घर जा रहा था। इसी दौरान जैसे ही वह रैत एसबीआई बैंक के समीप पहुंचे, अचानक सामने से आ रहे तेज रफ्तार कार के साथ उनकी टक्कर हो गई। इस टक्कर से दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को बुलाया और दोनों घायलों को टांडा अस्पताल पहुंचाया। यहां ऋषभ ने रात 3:00 बजे के करीब दम तोड़ दिया जबकि कश्मीर का उपचार अस्पताल में जारी है।

बता दें कि ऋषभ घर का इकलौता चिराग था और वह 8 महीने पहले ही नेवी में भर्ती हुआ था। बताया जा रहा है कि ऋषभ 2 मई को दोस्त की शादी अटेंड कर वापिस ड्यूटी जाने की तैयारी में था। ऋषभ की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उधर एएसआई विनोद ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]