लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

28 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ निगल कर दी जान

SAPNA THAKUR | 28 फ़रवरी 2022 at 11:05 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ पांवटा

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में एक युवक द्वारा जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। युवक ने जहरीला पदार्थ क्यों खाया इसके कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है लिहाजा पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार पावंटा साहिब के नवादा पंचायत के तहत गुरूवाला में अब्दुल खालिद उम्र 28 वर्ष ने जहरीला पदार्थ निगल लिया।

जहरीला पदार्थ निगलने से युवक की तबीयत बिगड़ी तथा परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक युवक ने मानसिक तनाव के चलते ऐसा खौफनाक कदम उठाया है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]