लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

4 साल का इंतजार खत्म, जिला में इतने जून को 1,216 मेधावियों को मिलेंगे लैपटॉप

PRIYANKA THAKUR | 4 जून 2022 at 12:58 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / कुल्लू

आखिरकार मेधावियों का 4 साल का इंतजार खत्म होने जा रहा है। दिन-रात कड़ी मेहनत कर विद्यार्थियों ने बोर्ड कक्षाओं में अच्छे नंबर लेकर मेरिट लिस्ट में जगह बनाई थी। हिमाचल सरकार द्वारा मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले बच्चों को लैपटॉप दिए जाते हैं। लेकिन पिछले 4 साल से बच्चों को लैपटॉप वितरित नहीं किए जा रहे थे।

लेकिन अब 8 जून को बच्चों को लैपटॉप वितरित किए जाएंगे। इसमें शैक्षणिक सत्र 2018 19 और 2019-20 के 10वीं व 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में मेरिट में आने वाले बच्चों को लैपटॉप मिलेंगे। बता दें कि जिला कुल्लू में करीब 1216 ऐसे बच्चे हैं जिनको लैपटॉप वितरित किए जाएंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इनमें शैक्षणिक सत्र 2018-19 के कुल 645 विद्यार्थी शामिल हैं। इनमें नग्गर ब्लॉक में 70, कुल्लू में 311, बंजार में 88, आनी में 128 व निरमंड में 48 विद्यार्थी शामिल हैं। शैक्षणिक सत्र 2019-20 में कुल 571 मेधावियों को लैपटॉप प्रदान किए जाएंगे। इसमें नग्गर ब्लॉक से 73, कुल्लू से 267, बंजार से 77, आनी से 99 और निरमंड से 55 मेधावी हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]