लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

594 ग्राम चरस सहित दो युवक काबू, नाकाबंदी के दौरान मिली सफलता

SAPNA THAKUR | 3 दिसंबर 2021 at 10:30 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ काँगड़ा

जिला नारकोटिक्स सेल की टीम ने चरस की खेप सहित दो युवकों को हिरासत में लिया है। आरोपियों की पहचान पियुन्दी राम उर्फ जागो (32) पुत्र जरमो और राज कुमार उर्फ राजू (28) पुत्र कृष्ण चंद दोनों निवासी गांव बढ़ग्राम तहसील भरमौर जिला चम्बा के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना डमटाल के तहत जटोली गांव में जिला नारकोटिक्स सेल की टीम ने नाका लगाया हुआ था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस दौरान वहां से गुजर रहे दो युवकों पर टीम की नजर पड़ी। टीम को जब दोनों युवकों की गतिविधियों पर संदेह हुआ तो उन्हें पकड़ कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों युवकों के कब्जे से 594 ग्राम चरस बरामद हुई। डीएसपी नूरपुर सुरिंद्र शर्मा ने पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]