लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बेटा मौके से फरार

PRIYANKA THAKUR | 29 मई 2022 at 2:04 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / ऊना

जिला ऊना के नगडा गांव में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मां की मौत के बाद से बेटा घर से गायब बताया जा रहा है। वही, पड़ोसियों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार 75 वर्षीय महिला मेहरो देवी अपने बेटे रोहित के साथ रहती थी। अचानक घर के आंगन में महिला बिस्तर पर पड़ी हुई थी। जब साथ लगते घर से महिला उसके पास आई तो उसने देखा कि बुजुर्ग महिला बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़ी हुई है। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लिया और घटनास्थल का जायजा लिया। वही पड़ोसियों का कहना है कि उनका बेटा सुबह के वक्त तो घर पर मौजूद था लेकिन महिला की मौत के बाद से बेटे का कोई अता-पता नहीं है। बताया तो यह भी जा रहा है कि रोहित नशे का आदी भी था।

उधर, एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि फिलहाल बेटा मां की मौत के बाद से गायब है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के कारणों का खुलासा होगा। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]