पशुशाला में भीषण अग्निकांड, एक लाख का नुक्सान

HNN / बिलासपुर

घुमारवीं उपमंडल के तहत आती ग्राम पंचायत पपलाह में एक गौशाला में भीषण अग्निकांड हुआ है। इस अग्निकांड से पीड़ित परिवार को करीब एक लाख रुपए तक का नुक्सान हुआ है। गनीमत यह रही कि गांव के लोगों ने समय रहते हिम्मत दिखाकर अंदर बंधे मवेशियों को तुरंत बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार पन्याला गांव के देशराज ने बताया कि बुधवार को अचानक उनकी पशुशाला में आग लग गई। गांव के लोगो ने जैसे ही आग की लपटें उठती देखी, उन्होंने पानी से आग को बुझाने का भरपूर प्रयास किया। लेकिन आग की लपटें निरंतर बढ़ती ही जा रही थी। कड़ी मशक्कत के बाद गांव वालों ने पीड़ित परिवार के साथ मिलकर आग को बुझाया।

हालांकि सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन तब तक पीड़ित परिवार को लाखो का नुक्सान हो चुका था। उधर, डीएसपी अनिल ठाकुर ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर भेज दी गई। आग लगने के क्या कारण रहे इसकी जांच की जा रही है।