विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 24 से 27 फरवरी तक चंबा जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों और जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
चंबा
24 फरवरी को सिहुंता कॉलेज कार्यक्रम में शिरकत
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
विभागीय प्रवक्ता के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष 24 फरवरी को राजकीय महाविद्यालय सिहुंता के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
25 फरवरी को चुवाड़ी कॉलेज में कार्यक्रम
25 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे वे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुवाड़ी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे और विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे।
26 फरवरी को शिकायत निवारण समिति की बैठक
26 फरवरी को प्रातः 11:30 बजे बचत भवन में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद सायं 3:30 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।
27 फरवरी को ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम
27 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे भरमौर विधानसभा क्षेत्र के मैहला में आयोजित “सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे और स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group