एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड में एजेंसी मैनेजर के 12 पदों हेतू इस दिन कैम्पस इंटरव्यू

Campus-interview-on-this-da

HNN / बिलासपुर

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड बिलासपुर द्वारा एजेंसी मैनेजर के 12 पदों हेतु 14 जनवरी को एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड कार्यालय दुकान नंबर 17-18 कोर्ट रोड मेन मार्किट, बिलासपुर मे साढे 10 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी राजेश मैहता ने दी। उन्होने बताया कि उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन पास तथा न्यूनतम 2 वर्ष का सेल्स का अनुभव होना अनिवार्य होगा।

उन्होने बताया कि भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी एवं अनुभव की अनिवार्यता नही होगी। उन्होने बताया कि उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार को सालाना वेतन 2.5 लाख से लेकर 5.5 लाख तक दिया जाएगा तथा ई.पी.एफ़., इंसेंटिव ग्रेच्युटी एवं मेडिकल की सुविधा भी दी जाएगी।

उन्होने बताया कि 20-45 आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित 14 जनवरी 2023 को एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड कार्यालय दुकान नंबर 17-18 कोर्ट रोड मेन मार्किट, बिलासपुर में पहुँच कर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते है। उन्होने सभी उम्मीदवारों से निवेदन किया है कि वह उचित तरीके से मास्क पहन कर आये एवं कोविड-19 नियामो का पालन करते हुए उचित दूरी बना कर रखे।