Category: ACCIDENT

दुर्घटना

  • सड़क किनारे पैदल जा रहे व्यक्ति को गाड़ी ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

    सड़क किनारे पैदल जा रहे व्यक्ति को गाड़ी ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

    HNN/ मंडी

    मंडी जिला के सुंदरनगर थाना के अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है जहां कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों द्वारा व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भी पहुंचाया गया परंतु उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। वही व्यक्ति को टक्कर मारने के बाद से वाहन चालक मौके से फरार बताया जा रहा है जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

    हादसा उस वक्त पेश आया जब अमर चंद जड़ोल के समीप पैदल ही कहीं जा रहा था कि तभी (HP 12-K-3789) नंबर कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। जब तक लोगों द्वारा व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया जाता तब तक वह दम तोड़ चुका था।

  • भेड़-बकरियां चरा रहे व्यक्ति पर भालू ने किया हमला, हालत गंभीर

    भेड़-बकरियां चरा रहे व्यक्ति पर भालू ने किया हमला, हालत गंभीर

    HNN/ चंबा

    जिला चम्बा में भालू के हमले से एक व्यक्ति बुरी तरह से लहूलुहान हुआ है जिसे सिविल अस्पताल किलाड़ से चंडीगढ़ रैफर किया गया है। वही इस घटना के बाद से क्षेत्र में भी दहशत का माहौल है। बता दें जिला में आए दिन भालू का लोगों से आमना सामना होता रहता है। कभी-कभी यह भालू लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर देते हैं, जिससे अब तक कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। ताजा मामला, जनजातीय क्षेत्र पांगी की ग्राम पंचायत आवास का है।

    जहां बंसी लाल पुत्र गुलाब सिंह निवासी धरवास पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। इस दौरान व्यक्ति अपनी भेड़-बकरियों को चराने के लिए जंगल में गया था तभी भालू ने हमला कर उसे घायल कर दिया। जिसके बाद आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल किलाड़ लेकर पहुंचे। यहां पर व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे गंभीर अवस्था में चंडीगढ़ रैफर किया गया।

  • खेतों में काम कर रहे किसानों पर रंगडों ने बोला हमला, ससुर-बहू…

    खेतों में काम कर रहे किसानों पर रंगडों ने बोला हमला, ससुर-बहू…

    HNN / मंडी

    जिला मंडी के जोगिंद्रनगर उपमंडल में रंगड़ों ने खेतों में काम कर रहे किसानों पर हमला कर दिया। इस हमले से ससुर-बहू गंभीर घायल हुए हैं, जबकि अन्य लोगों को हल्की चोटें आई है। तो कुछ ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। आपको बता दें कि यहां दो-तीन दिन पहले भी एक महिला पर रंगड़ों ने इसी तरह हमला किया था।

    इस हमले के बाद घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जोगिंद्रनगर अस्पताल लाया गया। घायलों की पहचान मेघ सिंह (70) और नीरजा देवी (37) निवासी टिकरू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गांव के कुछ किसान खेतों में घास एकत्रित कर रहे थे। इस दौरान अचानक रंगड़ों ने उन सभी पर हमला कर दिया।

    उधर, अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. रोशन लाल कौंडल ने बताया कि रंगड़ों के हमले से घायल लोगों को दाखिल किया गया है। कहा कि अस्पताल में रोजाना रंगड़ों के काटने के मामले दर्ज हो रहे हैं।

  • तेज रफ्तार बाइक ने मजदूर को मारी टक्कर, बुरी तरह घायल

    तेज रफ्तार बाइक ने मजदूर को मारी टक्कर, बुरी तरह घायल

    HNN/ शिमला

    शिमला ओल्ड बस स्टैंड में तेज रफ्तारी का कहर देखने को मिला है जहां बाइक की टक्कर से एक मजदूर घायल हो गया है। हादसे में जख्मी मजदूर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि गनीमत यह है कि मजदूर की हालत अब खतरे से बाहर है। वही पुलिस द्वारा बाइक सवार कौल सिंह निवासी बिलासपुर के खिलाफ 159/22 और आईपीसी की धारा 279,337,338 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    जानकारी के मुताबिक, विक्ट्री टनल के पास कश्मीर निवासी मुबारक अहमद सामान लेकर सड़क के किनारे से जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने कश्मीरी मजूदर को टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से मजदूर नीचे सड़क पर ही गिर गया और जख्मी हो गया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए रिपन अस्पताल पहुंचाया गया।

  • सड़क क्रॉस कर रहे व्यक्ति को स्कूटी ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

    सड़क क्रॉस कर रहे व्यक्ति को स्कूटी ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

    HNN/ ऊना

    जिला में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब एक बार फिर जिला में पेश आये एक दर्दनाक सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई है। हालांकि, उसे घायल अवस्था में स्थानीय अस्पताल भी पहुंचाया गया परंतु तब तक वह दम तोड़ चुका था। हादसा पुलिस थाना गगरेट के तहत गांव टटेहड़ा में पेश आया।

    जगदीश पुत्र मिल्ख राज निवासी आयल जैसे ही सड़क पार करने लगा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कूटी ने व्यक्ति को टक्कर मार दी। स्कूटी की टक्कर से व्यक्ति जमीन पर ही गिर पड़ा और घायल हो गया। जिसके बाद उसे स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

    उधर, एसपी ऊना अर्जित ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि स्कूटी की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि मामले में स्कूटी सवार जसविंदर सिंह पुत्र हंस राज निवासी जाडला तहसील घनारी ज़िला ऊना के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने पर मामला दर्ज किया गया है।